फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त जिला बनने पर डीसी सम्मानित

Wed, 01 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के उपायुक्त एनके सोलंकी को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, साथ हैं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने फतेहाबाद जिले के खुले में शौचमुक्त होने पर उपायुक्त एनके सोलंकी को सम्मानित किया। उपायुक्त एनके सोलंकी ने यह सम्मान मिलने पर जिले के लोगों को बधाई देते उनका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुग्राम के देवीलाल स्टेडियम में आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति सम्मेलन’ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में उपायुक्त एनके सोलंकी को यह सम्मान प्रदान किया। उपायुक्त एनके सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि खुले में शौचमुक्त का दर्जा हासिल करने का श्रेय सभी जिलावासियों को जाता है, क्योंकि कोई भी अभियान आम लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी अभियानों व कल्याणकारी योजनाओं को प्रशासन द्वारा गंभीरता से क्रियान्वित किया जाता है। गौरतलब है कि एक नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपायुक्त एनके सोलंकी को फतेहाबाद के ओडीएफ जिला होने पर पुरस्कार प्रदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें