फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुजुर्ग को तब तक स्वास्थ्य सुविधाएं दें, जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाएं’

Fri, 17 Feb 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
माजरा रोड़ स्थित बागवां परिसर में अपने मासिक दौरे के अवसर पर बुजुर्गों की समस्याएं सुनते जिला एवं सत्र न्यायधीश एके वर्मा - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके वर्मा ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फतेहाबाद निवासी चरण सिंह का दोबारा से उपचार करने तथा उसे फिजियोथैरेपी और इलाज संबंधी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार माजरा रोड स्थित बागवां में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक चरण सिंह ने उनके समक्ष यह समस्या रखी थी कि इलाज कराने के बावजूद उन्हें स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

न्यायाधीश एके वर्मा ने वहां पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कुमार को निर्देश दिए कि वे बुजुर्ग को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं तब तक उपलब्ध कराएं जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते। इसी प्रकार से वरिष्ठ नागरिक हंसराज ने यह समस्या रखी कि उनका सीनियर सिटीजन कार्ड गुम हो गया है, जिसे दोबारा बनवाने में उन्हें दिक्कत आ रही है। इस पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव को निर्देश दिए कि वे अविलंब उन्हें नया सीनियर सिटीजन कार्ड जारी करे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी समस्याएं रखने आए सभी वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना और उन्हें अपनी ओर से फल वितरित किए। वर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि वे मासिक दौरे के मौके पर खुल कर अपनी समस्याएं उन्हें बताएं, ताकि उन्हें दूर किया जा सके। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम मधुलिका, प्रोजेक्ट चैयरमेन कुशल चराईपोत्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव, भाविप के नार्थ जॉन के संयुक्त सचिव सीपी आहूजा, सदस्य अनिल अरोड़ा, भारत भूषण गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार, एडवोकेट योगेश गुप्ता, पंकज सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें