फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार उपलब्ध कराने के लिए फतेहाबाद में खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र : उद्योगमंत्री

Sun, 19 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला। - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रतिभाओं को निखारने के लिए तथा बेरोजगार युवकों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए फतेहाबाद में ही एक बहुत बड़ा प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। जिसमें बेरोजगार युवक बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त सकेंगे। जिला में रोजगार मेले का आयोजन करवाया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में नियुक्ति के अवसर मिल सके। यह बात उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कही। वे बालाजी हनुमान सेवा मंडल द्वारा संचालित शनिवार शाम शनिदेव मंदिर में चांदी की मूर्तियां लगाने के काम का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ,सुभाष बराला, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल मुख्यातिथि थे। इस मौके पर उद्योग मंत्री ने शनि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए अपने निजी कोष से 11 किलो चांदी देने की घोषणा की।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित ग्लोबल समिट उद्योग जगत के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसके फलस्वरूप निवेशकों ने प्रदेश में निवेश करने को अहमियत दी है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने मेक इन हरियाणा कार्यक्रम चलाया है। हरियाणा अब निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के जो लोग विदेशों में रहते हैं जो साधन-संपन्न है उनके लिए अप्रवासी हरियाणा दिवस समारोह का आयोजन कर उनके इक्_ा किया गया और उन्हें उद्योग धंधे लगाने के लिए भी आमंत्रित किया जिसके तहत अप्रवासियों से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने सुशासन एवं पारदर्शी सरकार देने के अपने वादे को डिजिटल हरियाणा तथा नौकरियों में मेरिट को आधार बनाकर हकीकत में बदला है। आज हरियाणा ई-सेवाओं का पर्याय बन गया है, जिससे जनता के कार्य समयबद्ध और निर्बाध पूरे हो रहे हैं।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन  सुनीता दुग्गल ने कहा कि शनिदेव न्याय का देवता है। जब हमें दुख तकलीफ होती है तभी हम श्रीराम भगवान व देवताओं को याद करते हैं। उन्हें याद करने तथा उनकी प्रतिमाओं पर माथा टेकने से दुख तकलीफ से राहत मिलती है। उन्होंने मंत्री गोयल से अनुरोध किया कि वे जिला फतेहाबाद व सिरसा में उद्योगों को बढ़ावा दे ताकि यह क्षेत्र विकास के मामले में और ज्यादा अपनी पहचान बना सके और क्षेत्र के लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
आयोजित कार्यक्रम में शनि मंदिर कमेटी व बालाजी हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष मदन बंसल, सुशील बंसल, वेदपाल गर्ग, शंकर बंसल, ज्ञान चंद मित्तल, अशोक गर्ग, पूर्ण सिंगला, गौरव बंसल आदि ने भी उपस्थित साध-संगत को संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उद्योग मंत्री ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को मंत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, सिरसा लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक भारत भूषण मिढ्डा, नगरपरिषद फतेहाबाद प्रधान दर्शन नागपाल, पूर्व चेयरमैन रामराज मेहता, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, महामंत्री बलदेव ग्रोहा  व बडी संख्या में साध-संगत मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें