फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल का हरप्यार रहा टॉपर

Sun, 22 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेडिकल संकाय में टॉप पर रहने वाले हरप्यार को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। मेडिकल संकाय में डीएवी स्कूल फतेहाबाद का हरप्यार पुत्र सुखजिंद्र ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं मेडिकल संकाय के ही मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल भट्ट् अमित कुमार पुत्र श्री रत्नलाल ने मेडिकल संकाय में 96.6 प्रतिशत (483/500) अंक प्राप्त कर फतेहाबाद जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं कॉमर्स में डीएवी स्कूल टोहाना की अनुष्का ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में जहां तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं अपनी संकाय में टॉप किया है। 10वीं में टॉप रहने वाली मुस्कान ने 12वीं कॉमर्स संकाय में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अंकित मित्तल ने नॉन मेडिकल में 94.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, डेफोडिल्स स्कूल की पलक ने नॉन मेडिकल में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


एक नजर जिले भर के स्कूलों के रिजल्ट पर
डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल की स्कूल की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने मेडिकल संकाय में सर्वोत्तम 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया व कक्षा के 47 बच्चों ने परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर और अन्य विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्कूल प्रिंसिपल ममता मक्कड़ ने कहा कि पलक ने नॉन मेडिकल में 93.8 प्रतिशत, किरणबाला ने मेडिकल में 92.4 प्रतिशत, निष्ठा नॉन मेडिकल 91.6 प्रतिशत, किंजा नॉन मेडिकल 91.2 प्रतिशत तथा साहिल ने कॉमर्स में 9.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

अपैक्स पब्लिक स्कूल में विज्ञान संकाय में राहुल गर्ग ने 92.4 अंक प्राप्त करके अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा कॉमर्स संकाय में स्कूल की छात्रा राधिका ने 91 प्रतिशत और गरिमा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में छात्र अमनदीप ने 91 प्रतिशत, छात्रा दिव्या ने 90.8 प्रतिशत, छात्रा कोमल ने 90 प्रतिशत और छात्रा अवंतिका ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


पायनियर स्कूल के 190 बच्चों ने साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट संकाय में परीक्षा दी। जिसमें 6 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 38 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया। कॉमर्स की मुस्कान सचदेवा 94.6 प्रतिशत, प्रिंस 93.4 प्रतिशत, राघव 93.2 प्रतिशत, श्वेता 90.8 प्रतिशत, पलक 90.2 प्रतिशत और डिंकल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की।
 
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी नॉन मेडिकल में 94.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम और अभिषेक गुप्ता ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रिंसिपल अनुजा मेहता ने बताया कि स्कूल का कॉमर्स का परिणाम 100 फीसदी रहा। स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें 2 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ऊपर, 6 ने 85 प्रतिशत से ऊपर और 13 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर, 21 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत और 25 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
 
रॉयल इंटरनेशनल रेजीडेंशियल स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें प्रत्यक विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत से 93 प्रतिशत रहा। सभी बच्चों ने इसका श्रेय अपने अध्यापकों को दिया। इसमें पंकज ने 93 प्रतिशत और नीतिश ने 91 प्रतिशत तथा सारंग मोदी ने 90 प्रतिशत, अनुपम ने 90 प्रतिशत, मंथन ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करें अपने स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया।  इस अवसर पर स्कूल संचालक डॉ. युद्धवीर सिंह जी ने बच्चों को बधाई दी।

मदर टेरेसा कान्वेंट स्कूल भट्ट् के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में जिले में बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमित कुमार पुत्र श्री रत्नलाल ने मेडिकल संकाय में 96.6 प्रतिशत (483/500) अंक प्राप्त कर जहां जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है वहीं अपने स्कूल में टॉप किया है। वहीं कोमल टुटेजा पुत्री संजय टुटेजा ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर दुसरे स्थान पर रही। वहीं नॉन मेडिकल वर्ग में प्रीतम पुत्री अमर सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक व कुंज गोयल पुत्र गोविन्द गोयल ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कामॅर्स संकाय में सलोनी पुत्री विजय कुमार 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम व कुलदीप कुमार ने 91.6 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 20 विद्याथियों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच अंक व 11 विद्याथियों ने 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गोविन्द गोयल व प्राचार्य श्रीमति अंबिका गिरधर ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों व अध्यापकों की कड़ी मेहनत को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें