कोहरे से ट्रेनों की चाल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में पड़ रहे घने कोहरे से ट्रेनों की स्पीड कम हो गई है। पूर्व में जहां ट्रेनों को 100 से 110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा रहा था वही ट्रेनों को अब 80 से 90 किमी. प्रति घंटा की देरी से चल रही हैं। वहीं प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सिग्नल को पार करते समय भी चालक को ट्रेन की गति में कमी करनी पड़ रही है। सिग्नल देखने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विभाग की ओर से हालांकि ट्रेनों की स्पीड को बरकरार रखने के लिए पोटाश युक्त पटाखों का प्रयोग किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से पहुंच रही हैं।
सर्दियों में ज्यादा रहता है ट्रैक के चटकने का डर
विभागीय जानकारों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में रेलवे ट्रैक सिकुड़ जाता है। जिससे ट्रैक पर लगे जोड़ टूटने का डर बना रहता है। जोड़ टूटने के डर से ट्रेनों की स्पीड कम की जाती है। अधिक स्पीड होने के कारण कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिससे बचने के लिए भी ट्रेनों की गति में कमी की जाती है।
ये ट्रेनें पहुंची घंटो की देरी से
ट्रेन संख्या गाड़ी का नाम कहां से कहां तक कितनी लेट
12481 दैनिक इंटरसिटी दिल्ली श्री गंगानगर 5 घंटे
19023 जनता एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर 1 घंटा
15909 अवध आसाम एक्सप्रेस गुवाहाटी लालगढ़ 6 घंटे
13008 उद्यान आभा तूफान श्रीगंगानगर हावड़ा 8 घंटे
12482 दैनिक इंटरसिटी श्रीगंगानगर दिल्ली 4 घंटे
13007 उद्यान आभा तूफान मेल हावड़ा श्रीगंगानगर 20 घंटे
14625 दैनिक इंटर सिटी छिंदवाड़ा दिल्ली सरायरोहिला फिरोजपुर 5 घंटे
यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग प्रयासरत
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा किर कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल धीमी हो जाती है। जिस कारण वह देरी से पहुंचती है। यात्रियों को परेशानी स्वाभाविक है। विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।