फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने भूना मार्केट कमेटी कार्यालय पर दिया धरना

Sat, 29 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर धान खरीद को लेकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन


 अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने शनिवार को मंडी में धान खरीद के मसले को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया। धरना तहसील कमेटी के प्रधान मुंशीराम के नेतृत्व में चल रहा है। धरने में जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने बताया कि मंडी में किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है, जोकि किसानों के साथ खुली लूट है। किसानों का धान सरकार द्वारा घोषित 1510 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना चाहिए। किसान सभा को लगता है कि धान खरीद के मामले में बड़ा घोटाला हो सकता है इसलिए इसकी सीबीआई द्वारा जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंडी में कपास खरीद की उचित व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

मंडी में प्राय: चार बजे सांय खरीद शुरू की जाती है, जोकि किसी भी प्रकार से उचित नहीं मानी जा सकती। सुबह से लेकर सायं तक दिनभर मंडी में किसान परेशान रहता है इसलिए फसल खरीद का समय सुबह 10 बजे निश्चित किया जाए।
विज्ञापन


आज किसान सभा ने अपना मांग पत्र मार्केट कमेटी के सचिव के माध्यम से उपायुक्त को भेजा है। धरने का संचालन सुरेंद्र गोरखपुरिया ने किया। तहसील सचिव अंग्रेज सिंह, ओमप्रकाश चौबारा, बलबीर सिंह गोरखपुरिया एवं प्रकाश ढाणी सांचला ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन


किसान सभा के उपप्रधान फतेह सिंह जाखड़, बलवान सिंह, भरत सिंह नहला, ओमप्रकाश, भीम सिंह, बलवान, फकीर चंद गोरखपुर, सतबीर बुआन, सतबीर ढाणी गोपाल सहित अनेक किसानों ने धरने में भाग लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें