फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे रखा वर्क सस्पेंड

Thu, 17 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में वर्क सस्पैंड के दौरान निजि हस्पताल में मरीजो की उमडी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आईएमए के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर रतिया के निजी चिकित्सकों ने बुधवार को दो घंटे तक वर्क सस्पेंड रखा। इसके तहत किसी भी निजी अस्पताल में 11 से लेकर 1 बजे तक न तो कोई भी ओपीडी और न ही इमरजेंसी की गई।
विज्ञापन

इससे पहले रतिया के निजी चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर आयोजित चिकित्सकों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उसके उपरांत रतिया में दो घंटे वर्क सस्पेंड रखा।
निजी चिकित्सकों की एक बैठक आजाद मार्केट स्थित गुप्ता अस्पताल में हुई। जिसमें चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर विचार- विमर्श किया। आईएमए रतिया के सचिव डॉ. रमेश गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का गठन किया जा रहा है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि किसी विवाद के दौरान अस्पतालों में होने वाली तोड़फोड़ का मुआवजा भी निजी अस्पतालों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें