फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे राउंड में प्रदेश में फतेहाबाद शहर प्रथम, टोहाना तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय, फतेहाबाद। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर करवाए गए सर्वे का मंगलवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। प्रदेश में 50 हजार से एक लाख की जनसंख्या में दूसरे राउंड में फतेहाबाद शहर प्रथम और टोहाना तीसरे स्थान पर रहा है। जबकि पहले राउंड में प्रदेश में टोहाना तीसरे और फतेहाबाद पांचवे स्थान पर रहा है। प्रथम राउंड में तिमाही के अप्रैल से जून और दूसरे राउंड में जुलाई से सितंबर माह तक स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे किया गया था। मंगलवार को जारी हुए परिणाम के मुताबिक 50 हजार से एक लाख की जनसंख्या वाले शहरों के पहले राउंड में टोहाना 34वें रैंक और प्रदेश में तीसरे तथा फतेहाबाद 48वें रैंक और प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है। दूसरे राउंड में फतेहाबाद आठवें रेंक और प्रदेश में प्रथम तथा टोहाना 16 वें रेंक और प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा 25 हजार से 50 हजार की जनसंख्या के पहले राउंड में शहर भूना 87 वे रेंक तथा प्रदेश में 11 वें स्थान पर, शहर रतिया 95 वें रेंक तथा प्रदेश में 12 वें स्थान पर रहा है। दूसरे राउंड में भूना 50 वें रैंक तथा प्रदेश में 9वें स्थान पर तथा रतिया 136वें रैंक तथा प्रदेश में 17 वें नंबर पर रहा है।
विज्ञापन

जानिए अंकों का खेल
पहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर ट्वेंटी-ट्वेंटी लीग करवाई गई थी। नप ने शहर फतेहाबाद को स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले राउंड में फतेहाबाद टीम ने 843 अंक दिए और सर्वे में 542.3 अंक दिए गए। दूसरे राउंड में फतेहाबाद टीम ने 1284.5 अंक दिए थे सर्वे में टीम ने 985.58 अंक दिए गए हैं।
वर्जन
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे टीम के पहले और दूसरे राउंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है, शहर फतेहाबाद का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उम्मीद है आगे भी प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार सौरभ, जिला संयोजक, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें