फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रेकिंग: 58 लाख की कोकीन तस्करी मामले में नाइजीरियन नागरिक सहित दो सप्लायर गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:46 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

सीआईए टोहाना पुलिस ने 58 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी के मामले में एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
नाइजीरियन नागरिक सहित दो सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए टोहाना पुलिस ने करीब 58 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी के मामले में एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिच्ड डेसमेंट पुत्र डेसमेंट निवासी रिच्ड कम्पाउंड सिटी, नाइजीरिया और मंदीप  निवासी खरकड़ा, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपियों की भूमिका कोकीन की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क में सामने आई है।
विज्ञापन


दोनों से पूछताछ कर कोकीन के मूल स्रोत, सप्लाई रूट तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि 11 सितंबर 2026 को सीआईए टोहाना की टीम ने भूना रोड फ्लाईओवर के पास कार्रवाई करते हुए कार में सवार दो युवकों व एक महिला को 114.19 ग्राम कोकीन सहित काबू किया था। बरामद कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्तकार को भी कब्जे में लिया था।

मामले में आरोपी सोनू कुमार निवासी गांव खानक, जिला भिवानी, हाल शीशमहल वाली गली, मॉडल टाउन हिसार; रविन्द्र शर्मा निवासी गांव नलवा, जिला हिसार तथा नीशा उर्फ नैना निवासी जी-30, मोती नगर, नई दिल्ली, हाल नजदीक आईटीआई चौक, हिसार को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी निशा को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मामले में थाना शहर फतेहाबाद में 11 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें