फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद ब्रांच एक सप्ताह बंद, 20 को छोड़ा जाएगा पानी

Fri, 15 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नहरबंदी से सिरसा मेजर नहर में बंद किया गया पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की भाखड़ा की फतेहाबाद ब्रांच नहर वीरवार से बंद हो गई। अब नहर में एक सप्ताह के बाद 20 मई को पानी आएगा। इस नहर से शहर सहित 40 से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


सिचाई विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के लिए काजल हेड से फतेहाबाद ब्रांच नहर बंद रहेगी। टोहाना हेड से निकलने वाली फतेहाबाद ब्रांच नहर में लगभग 2000 क्यूसिक पानी की आपूर्ति की जाती है इससे 3 लाख हेक्टेयर में सिंचाई करती हैं। ऐसे में अब नहरबंदी से 100 से अधिक जलघरों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

-

खरीफ फसलों की बिजाई होगी प्रभावित

जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर में नरमा व कपास की कपास की बिजाई की जाती है। नरमा बिजाई का अंतिम चरण 20 मई तक जारी रहता है। सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फतेहाबाद ब्रांच नहर से सिरसा के ऐलनाबाद क्षेत्र के साथ राजस्थान के नोहर व भादरा क्षेत्र में भी सिंचाई होती है।
विज्ञापन


-

:: फतेहाबाद ब्रांच में एक सप्ताह के लिए पानी की आपूर्ति बंद की गई है। जैसे ही उच्च अधिकारियों से पानी छोड़ने के निर्देश जारी होंगे पानी चला दिया जाएगा। फिलहाल पानी की किल्लत न हो इसके लिए बारी-बारी से नहरों में पानी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


-श्याम लाल, कार्यकारी अभिंयता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, टोहाना डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें