टोहाना में अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर परिषद प्रशासन द्वारा बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें कई दुकानदारों का सामान नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर ले जाया गया। नगर परिषद के ईओ प्रदीप हुड्डा, एमई, जेई सहित कई कर्मचारी कार्रवाई में शामिल हुए।
इस दौरान नप ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोगों समझाने के विभिन्न तरीके अपनाए गए। एसडीएम सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रत्येक बाजार में जाकर हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बाद नप कर्मचारियों द्वारा कई बार दुकानदारों और रेहड़ी चालकों के पास समझाया गया। इस दौरान कुछ लोगो ने अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया तो उन्हें नप द्वारा सम्मानित भी किया। फिर भी अधिकतर दुकानदार व रेहड़ी चालक नहीं माने तो बुधवार को उन्हें कड़ा कदम उठाना पड़ा तथा दोपहर को लगभग दो बजे चंडीगढ़ रोड, हिसार तिराहा, हिसार-रतिया रोड, अंबेडकर चौक आदि पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे तथा दुकानों के आगे रखा सामान डालकर ले गए। इस दौरान रतिया रोड पर बने एक ढाबे के सामान को भी नप कर्मी उठाकर ले गए। इस अवसर पर एसआई अजैब सिंह, महेंद्र दरोगा, योगेश कुमार सहित अनेक कर्मी मौजूद थे।