फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 को प्रदेश में रहेगा 4000 बसों का चक्का जाम

Sat, 27 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 रोडवेज कर्मचारी 2 सितंबर की हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान 4000 बसों का चक्का जाम रहेगा। हड़ताल को लेकर हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर जीप जत्था फतेहाबाद डिपो में पहुंचा जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान सूरजभान चोपड़ा और जगदीश पूनिया ने की।
कर्मचारियों को संबोधित करते राज्य प्रधान सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि केंद्र सरकार न्यू ट्रांसपोर्ट एवं सेफ्टी बिल 2015 लागू करना चाहती है। यह बिल लागू होने से रोडवेज विभाग खत्म हो जाएगा। क्योंकि केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रीय परिवहन प्राधिकरण और राज्य स्तर पर राज्य परिवहन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके गठन से परिवहन विभाग के हजारों परमिट एक ही व्यक्ति लिए जा सकेेंगे। इससे रोडवेज विभाग खत्म हो जाएगा। चालकों पर लाखों रुपये का जुर्माना और 7 साल की कैद होगी वहीं चालक का लाइसेंस भी कैंसल होगा। दोबारा लाइसेंस बनवाना पड़ेगा। इससे चालकों की नौकरी भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से वर्कशॉप भी बंद हो जाएंगे, क्योंकि बिल में कहा गया है कि जिस कंपनी की बसें होगी, उसी कंपनी के कलपुर्जे प्रयोग करने पड़ेंगे। इससे छोटे रोजगार खत्म हो जाएंगे। इस बिल के आने से परिचालक की अनिवार्यता भी खत्म हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें