फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फास्ट फूड से युवतियों में बढ़ रहीं हार्मोन संबंधी बीमारियां, मासिक चक्र हो रहा प्रभावित

Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में मरीजाें के स्वास्थ्य की जांच करतीडॉ. वर्षा प्रियद​र्शिनी स्त्री एवं
विज्ञापन
फतेहाबाद। फास्ट फूड मोमो, चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर का बढ़ता शौक युवतियों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। खासकर 14 से 25 वर्ष की युवतियों में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी हार्मोन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे हार्मोन असंतुलित होने से जहां मासिक धर्म अनियमित हो रहा है वहीं वजन बढ़ने, मुहांसे, बाल झड़ने और भविष्य में गर्भधारण संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ रहा है। चिकित्सकों ने समय रहते खानपान और दिनचर्या में सुधार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञों के अनुसार नागरिक अस्पताल में रोजाना 30 से 35 महिलाएं इन समस्याओं के उपचार के लिए पहुंच रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और अनियमित दिनचर्या इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं को भी फास्ट फूड से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।

ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क
चिकित्सकों के मुताबिक फास्ट फूड में तेल, चीनी और नमक की अधिक मात्रा के साथ-साथ ट्रांस फैट और कैमिकल प्रिजर्वेटिव्स अधिक होते हैं। इसका लगातार सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन संतुलन को प्रभावित कर सकता है। इससे वजन बढ़ना, मुंहासे निकलना, बाल झड़ना, चिड़चिड़ापन, गर्दन के आसपास की त्वचा काली पड़ना और नींद संबंधी परेशानी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव और गर्भधारण में कठिनाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


खानपान और दिनचर्या में करें सुधार
चिकित्सकों के अनुसार पीसीओडी और पीसीओएस से बचाव के लिए फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। खानपान में हरी सब्जियां, दालें और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। समय पर भोजन और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

समय पर उपचार जरूरी
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा प्रियदर्शिनी के अनुसार, पिछले कुछ समय से युवतियों में पीसीओडी और पीसीओएस की समस्याएं बढ़ रही हैं। फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन और अनियमित दिनचर्या इसके प्रमुख कारणों में हैं। इनसे मासिक धर्म प्रभावित होने के साथ भविष्य में गर्भावस्था में भी परेशानी हो सकती है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर अन्य हार्मोन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें