फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों को फसल बिक्री प्रक्रिया की दी जानकारी

Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। जांडलीखुर्द गांव में किसानों को जागरूक करते हुए मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका। प्
विज्ञापन
भूना। धान की आवक के सीजन को देखते हुए मार्केट कमेटी भूना ने किसानों को फसल बिक्री प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जांडलीखुर्द गांव से विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने किसानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समृद्ध किसान ही क्षेत्र की पहचान हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
ढाका ने बताया कि मंडी में फसल खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सटीक बनाया गया है। किसानों की छोटी-छोटी गलतियों के कारण भुगतान में देरी हो जाती है इसलिए कमेटी ने आठ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने किसानों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही फसल मंडी में लाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फसल की तुलाई केवल इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल से होगी ताकि धोखाधड़ी की गुंजाइश न रहे। फसल बिक्री के लिए किसान या उसके अधिकृत प्रतिनिधि का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। किसानों को पंजीकरण विवरण, आधार कार्ड सहित पहचान पत्र और बैंक खाते की कॉपी साथ लानी होगी। बैंक खाता वही होना चाहिए जो मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत है।
इस मौके पर सरपंच बलवंत सिंह पूनिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विक्रम वाल्मीकि, मंडी अनाज खरीद इंचार्ज जमुना राम, कृष्ण कुमार बोस्ती, नंदा सिंह पूनिया, रोशन पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें