फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से परेशान किसानों ने लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में धान की फसल लेकर आए किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुस्साए किसानों ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य रोड पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि वे पिछले आठ दिन से फसल लेकर मंडी में आए हुए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते जाम लगाना पड़ा है। किसानों के जाम की सूचना पाकर मौके पर आए मार्केट कमेटी सचिव राजीव सोलंकी ने समझाने का प्रयास किया। उन्होंने हैफेड खरीद एजेंसी से 17 फीसदी नमी तक की धान की खरीद करने के आदेश दिए। करीब ढाई घंटे तक किसानाें ने जाम लगाए रखा। इसके बाद सचिव के समझाने पर जाम खोला। पुलिस प्रशासन ने जाम के दौरान बाईपास के पास से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।
किसान अमित पारता, विनोद कुमार व रमेश कुमार ने बताया कि अधिकारी जान बूझकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए धान की खरीद नहीं करवा रहे हैं तथा अन्य से मिलीभगत करके किसानों को परेशान कर रहे हैं ताकि किसान मजबूरन सस्ते दाम में फसल बेचकर चला जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे अफसरों पर शिकंजा कसना चाहिए, जो सरकारी निर्देशानुसार 17 फीसदी नमी की धान को भी नहीं खरीद रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव राजीव सोलंकी एक बार उनके पास आए तथा कहा कि खरीद की जाएगी, मगर एजेंसी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों ने कहा कि उनको धरतीपुत्र कहा जाता है, लेकिन उनके लिए सुविधाएं कुछ भी नहीं है। बता दें कि पिछले दस दिन में किसानों को परेशान होकर तीसरी बार अनाज मंडी के बाहर जाम लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें