फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो युवक मिले डेंगू पॉजिटिव, जिले में 23 तक पहुंचा आंकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। हालांकि दोनों डेंगू पॉजिटिव की हालत ठीक बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव सिंबलवाला निवासी 25 वर्षीय युवक, गांव बड़ोपल निवासी 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का रैपिड फीवर सर्वे भी जारी है जो कि 15 अक्तूबर तक चलेगा। जिले में सर्वे के दौरान अब तक दो हजार से ज्यादा घरों में लारवा मिल चुका है। लारवा मिलने को लेकर विभाग की तरफ से संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
- वायरल बुखार की बढ़ रही ओपीडी
सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार की ओपीडी बढ़ रही है। अस्पतालों में रोजाना 125 से 150 तक मरीज पहुंच रहे हैं। लक्षण मिलने पर चिकित्सक डेंगू का पता लगाने के लिए जांच करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि इस मौसम में खानपान को लेकर ध्यान रखें। चिकनाई और मसालेदार चीजों से परहेज करें। अगर लगातार बुखार आ रहा है तो जांच जरूर करवाएं। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें