फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फसल पंजीकरण रद्द होने पर किसानों ने खोला मोर्चा

Mon, 05 Oct 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू एकता-उगराहां के पदाधिकारी व किसान ,स्त्र
विज्ञापन
रतिया। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर सत्यापन के नाम पर किसानों के पंजीकरण रद्द होने से किसानों में आक्रोश है। धान कटाई का सीजन नजदीक है। समस्या का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। भाकियू के जिला प्रधान निर्भय सिंह की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बीते शुक्रवार को ही लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
किसानों ने कहा कि पंजीकरण रद्द होने से धान की बिक्री में परेशानी हो सकती है। एसडीएम ने किसानों को अगले तीन दिनों में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रधान निर्भय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो 9 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय पर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन ने प्रशासन से समय रहते पंजीकरण संबंधी समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर शहरी इकाई प्रधान करमजीत सिंह, सचिव गगन भुल्लर, कैशियर अशोक कंबोज, गमदूर सिंह, काला सिंह और मुंदरी सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें