फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीआरएम स्कीम के तहत चयनित किसान किसान 31 तक जमा करें कृषि यंत्रों के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) हेतु इन सीटू के तहत व्यक्तिगत लाभार्थी श्रेणी के 50 प्रतिशत अनुदान राशि के लिए चयनित किसान 31 अक्तूबर तक अपने दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय फतेहाबाद में जमा करवाएं। कृषि यंत्र/मशीनों की चयनित किसान विभाग द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद दस्तावेज जमा नहीं करवा रहे हैं। विभाग में अब तक अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाने वाले चयनित किसानों के लिए यह अंतिम अवसर होगा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यंत्र/मशीन नहीं लेने वाले किसान इसकी सूचना लिखित में सहायक कृषि अभियंता फतेहाबाद कार्यालय में दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें