फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुआवजा न मिलने पर किसानों का प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी को मांग पत्र सौंपते किसान नेता। किसान संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। बकाया फसल बीमा क्लेम और जलभराव से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर वीरवार को फतेहाबाद, भूना और भट्टूकलां क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता राजेन्द्र प्रसाद बाटू ने की, जबकि संचालन सुभाष चन्द्र भादू ने किया।
प्रदर्शन में जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, मा. हनुमान सिंह और पवन भूथन ने मुख्य रूप से विचार रखे। बाद में किसानों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर जल्द बकाया बीमा क्लेम और जलभराव मुआवजा जारी करने की मांग की। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मामले के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बीमा कंपनियों और प्रशासन की कार्यप्रणाली किसानों के हितों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के करीब 25 गांवों से प्रीमियम की बड़ी राशि काटी गई लेकिन क्लेम के समय किसानों को नाममात्र की राहत दी गई।
कई गांवों में नुकसान 80 से 100 प्रतिशत तक हुआ फिर भी रिपोर्ट में इसे 0 से 25 प्रतिशत दर्शाया गया। किसानों ने कहा कि खेतों में लंबे समय तक जलभराव रहने से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं लेकिन वास्तविक नुकसान को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन को रिपोर्ट को संशोधित कर वास्तविक क्षति के आधार पर मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर रघुबीर सिंह, अजय सिंह, मदन माचरा, महावीर प्रसाद, विनोद, सुंदर सिंह, मदन लाल, प्रताप सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें