फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Thu, 04 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर पुतले फूंकते किसान। किसान संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि एवं व्यापार समझौते (ट्रेड डील) के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के संयुक्त बैनर तले किसानों ने वीरवार को फतेहाबाद में प्रदर्शन किया। किसानों ने लघु सचिवालय के सामने नारेबाजी की और तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीकेयू चढ़ूनी के जिला प्रधान रणजीत गिल और पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा ने संयुक्त रूप से केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे प्रहार किए। किसान नेता मनदीप नथवान ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ऐसी नीतियां लागू कर रही है जो किसानों, मजदूरों और आमजन के पूरी तरह खिलाफ हैं।
अमेरिका के साथ की जा रही यह प्रस्तावित डील भारतीय कृषि व्यवस्था के लिए विनाशकारी साबित होगी। यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में बिना किसी कड़े प्रतिबंध या टैक्स के खुली छूट दी गई तो देश का छोटा और मध्यम वर्ग का किसान बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सामने टिक नहीं पाएगा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि अमेरिका के साथ होने वाली इस किसान विरोधी ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें