फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिले किसान

Mon, 04 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। जिले में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। इसकी विशेष गिरदावरी करा फसल को वर्ष 2022 में हुए नुकसान की भी भरपाई की मांग उठी है। इसके लिए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने सोमवार को फतेहाबाद में नायब तहसीलदार राजेश गर्ग को ज्ञापन सौंपा। वहीं, टोहाना के किसानों ने भी तहसीलदार नवनीत समेत कई अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

फतेहाबाद में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ब्लॉक प्रधान कर्मजीत गिल और संगठन के अन्य सदस्यों ने फतेहाबाद के नायब तहसीलदार राजेश गर्ग को ज्ञापन सौंपकर बताया कि फतेहाबाद में शनिवार को कई गांवों में भारी ओलावृष्टि, हवा के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इसलिए फसली नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार को एडीसी से मिलने पर डीआरओ के साथ बैठक हुई थी, जिसमें किसानों को दो दिनों में जवाब देने का आश्वासन मिला लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनको कोई पक्का आश्वासन दे नहीं देगा तो किसान लघु सचिवालय में धरना देंगे। वह पक्का पड़ाव भी डाल सकते हैं। टोहाना क्षेत्र के गांव हंसेवाला के ग्रामीण सुरेश, रणधीर, धर्मपाल, बलकार, बलवान, जयपाल, सतबीर, वीर सिंह, राजबीर, सुभाष आदि ने कहा कि दो मार्च को बारिश में तेज हवा और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। ठेके पर खेती करने वालों के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। इसके लिए किसानों ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास पर पहुंचकर उनके भाई विनोद से भी मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें