फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उपचार का 10 करोड़ से ज्यादा बिल बकाया, आयुष्मान पैनल में शामिल 19 निजी अस्पताल 16 मार्च से नहीं करेंगे उपचार

Mon, 04 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के पात्रों को 19 निजी अस्पताल से झटका देने जा रहे हैं। निजी अस्पताल 16 मार्च से पात्रों का उपचार नहीं करेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों का 10 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिल भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जो भुगतान किया जा रहा है वह पैकेज के अनुसार न देकर कटौती करके दिया जा रहा है। इसके चलते आईएमए ने 15 मार्च तक मांग न माने जाने पर 16 मार्च से उपचार बंद करने फैसला लिया है। जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 19 निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद शहर के ही दो निजी अस्पतालों का करीब 4 करोड़ रुपये बकाया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले के निजी अस्पतालों को अक्तूबर माह तक 68 करोड़ 59 लाख का भुगतान हो चुका है। ये भुगतान 42 हजार 297 मरीजों के उपचार का किया गया था। आईएमए ने ये भी स्पष्ट कह दिया है कि वह चिरायु योजना में शामिल पात्रों का उपचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जिले में ये हैं पैनल में शामिल निजी अस्पताल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।
- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।
- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।
- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।
- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना
- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।
- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।
- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल
- गोयल नर्सिंग होम, रतिया

चिरायु योजना में शामिल पात्रों के उपचार से इन्कार
आयुष्मान भारत योजना में पहले वर्ष 2011 की जनगणना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को शामिल किया गया था। इसके बाद अब सरकार ने 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को योजना में शामिल कर लिया और चिरायु योजना का नाम दे दिया। इसके अलावा 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। इनसे 1500 रुपये वार्षिक प्रीमियम लिया गया है। आईएमए का कहना है कि वह चिरायु योजना में शामिल पात्रों का भी उपचार नहीं करेंगे। आयुष्मान भारत के तहत जो पात्र है सिर्फ उन्हीं का उपचार किया जाएगा।

जिले में ये है आयुष्मान/चिरायु योजना की स्थिति
योजना में शामिल कुल पात्र - 5 लाख 92 हजार
कार्ड जारी हुए - 4 लाख 91 हजार

आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल अस्पताल मरीज का उपचार करता है। मगर 6-6 महीने बाद भी कटौती करके भुगतान हो रहा है जबकि अनुबंध अनुसार डिस्चार्ज के 15 दिन बाद भुगतान होना चाहिए। अस्पतालों का अनुबंध आयुष्मान भारत योजना को लेकर है, लेकिन चिरायु को भी शामिल किया गया है। अस्पताल सिर्फ आयुष्मान पात्रों का ही उपचार करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी जाती है तो 16 मार्च से अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के मरीजों का उपचार नहीं करेंगे।
- डॉ.पवन मेहता, प्रधान, आईएमए फतेहाबाद

आयुष्मान पैनल अस्पतालों को मुख्यालय स्तर पर ही भुगतान किया जाता है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक भी चल रही है। उम्मीद है जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ.महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें