फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेतों में खड़े पानी की निकासी के लिए एडीसी से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू के गांव गदली में नहर टूटने से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई, खेतों में खड़े पानी की निकासी और टूटे खालों की मरम्मत के लिए किसान सोमवार को अधिकारियों से मिले। किसानों ने पहले एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में चल रहे समाधान शिविर में अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी के निर्देश दिए। इसके बाद किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता से भी मुलाकात कर इन समस्याओं को रखा। अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन खेतों में पानी खड़ा है, उसकी जल्द निकासी करवा दी जाएगी। मनरेगा मजदूरों को लगाकर खुदाई करवाकर पानी निकाला जाएगा। इससे पूर्व गांव में हुई किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त ने कहा कि गांव गदली में पिछले दिनों नहर के टूटने से सैकड़ों एकड़ भूमि में पानी भर जाने से काफी किसानों की फसल, ट्यूबवेल और नाले-खालों को नुकसान हुआ है।
अब भी अनेक किसानों के खेतों में पानी भरा हुआ है और उनकी फसलें खराब हो रही हैं। प्रशासन की ओर से की गई गिरदावरी बारे भी उन्हें कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार नहर का टूटना सिंचाई विभाग की कमी है इसलिए इस मामले की विभागीय जांच भी करवाए जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें