फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों को उपद्रवी बोलने पर सीएम के खिलाफ किसानों ने रतिया में दी शिकायत

विज्ञापन
रतिया थाने में सीएम के ​खिलाफ ​शिकायत लेकर पहुंचे किसान संगठन के नेता। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया में शुक्रवार को पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किसानों को उपद्रवी कहने का मामला तूल पकड़ लिया है। शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने इस मामले में सीएम के खिलाफ रतिया थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

रतिया शहर थाना में शिकायत देने आए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के संयोजक मनदीप सिंह नथवान ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर की अनाज मंडी में एक जनसभा का संबोधित करने आए थे। जनसभा का संबोधित करने के बाद मंच से नीचे उतरकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों को उपद्रवी बताते हुए देश के अन्नदाता का अपमान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग करने पर किसानों में रोष है।
किसान नेता मनदीप ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। अगर शिकायत के आधार पर कार्रवाई न की गई तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। इस अवसर पर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के तहसील अध्यक्ष गुरुप्यार सिंह, गुरलाल सिंह, गुरदीप सिंह, पाल सिंह, सुरजीत, गगी बादलगढ़, गुरचरण सिंह सहित अन्य संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
किसान यूनियन द्वारा शिकायत दी गई है। शिकायत को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-जयसिंह, थाना प्रभारी रतिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें