फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाद के साथ चीनी-तेल देने पर हैफेड केंद्र में किसानों का हंगामा

Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता मौके पर पहुंचकर खरीद केंद्र के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए :संव
विज्ञापन
रतिया। कैंटर यूनियन के पास स्थित हैफेड के सरकारी खाद केंद्र पर मंगलवार को खाद के साथ चीनी और सरसों का तेल देने के आरोपों के बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे खेती बचाओ किसान नेताओं ने किसानों को दी जा रही चीनी वापस करवाई और केंद्र पर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसान नेता राम सिंह जाट और राजिंदर सिंह चहल ने आरोप लगाया कि हैफेड केंद्र पर किसानों से जबरन अतिरिक्त सामान खरीदवाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि खाद के साथ चीनी और सरसों का तेल थोपना किसानों के साथ अन्याय है। ऐसी कार्रवाई को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
किसान नेताओं के अनुसार जब किसानों ने गोदाम की जांच की तो वहां भारी मात्रा में चीनी की बोरियां और सरसों के तेल के पीपे मिले। आरोप लगाया गया कि यह सामान खाद के साथ जोड़कर किसानों को बेचने की तैयारी थी। विरोध बढ़ने और मौके पर किसानों की भीड़ एकत्र होने के बाद केंद्र पर तैनात अकाउंटेंट और अन्य कर्मचारी गोदाम में ताला लगाकर वहां से चले गए।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि बुधवार को शहर के किसी भी खाद केंद्र पर किसानों को खाद के साथ अन्य सामान जबरन देने का प्रयास किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति बनने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसान यूनियन ने मांग की है कि खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और किसानों को बिना किसी अतिरिक्त सामान के उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाई जाए।

भारतीय किसान यूनियन के नेता मौके पर पहुंचकर खरीद केंद्र के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए :संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें