फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने फूंके केंद्र और अमेरिकी सरकार के पुतले

Wed, 13 Aug 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर ट्रंप और मोदी का पुतला फूंकते किसान। संगठन
विज्ञापन

विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन नैन ग्रुप ने प्रदर्शन के बाद केंद्र और अमेरिकी सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष किसान नेता लाभ सिंह ने बताया कि दोनों सरकारें मिलकर देश पर कृषि को खत्म करने के लिए नीति लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के विरोध में प्रदर्शन करने के बाद दोनों का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति के आने के बाद मुर्गी फार्म, हेचरी कार्य व डेयरी फार्म करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसका नुकसान होगा। लाभ सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को नरवाना की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की कन्वेंशन होगी। इस अवसर पर प्रधान बलवंत समैन, मछिंद्र सिंह, हामिद खान, बलजीत सिंह संधू, सूबे सिंह आर्य, सुखविंदर सिंह गिल, तरसेम सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें