फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष, रोड जाम की चेतावनी

Sun, 12 Apr 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। गेहूं की खरीद शुरू न होने से गोरखपुर अनाज खरीद केंद्र पर गेहूं के लगे ढेर। स्त्रोत : संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भूना। गोरखपुर के अनाज खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू न होने से किसानों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। केंद्र पर करीब ढाई लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन अब तक एक भी दाने की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। इस स्थिति से परेशान किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार को हिसार-भूना रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
किसान राजेंद्र सिंह, मानसिंह, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र और बलवीर सिंह सहित अन्य किसानों ने बताया कि सरकार के मंत्री और अधिकारी मंडियों का दौरा कर केवल औपचारिकता निभा रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं जबकि जमीनी हकीकत यह है कि मंडी में खरीद पूरी तरह ठप पड़ी है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कई दिनों से गेहूं खुले में पड़ा है जिससे उन्हें नुकसान का डर सता रहा है। किसानों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खरीद में देरी के नाम पर अनावश्यक शर्तें लगाई जा रही हैं। जैसे पंखा लगाने और छोटी-छोटी ढेरियां बनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इसके साथ ही मार्केट कमेटी के कर्मचारी रवि बिश्नोई पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार पंखा नहीं लगाया जा रहा इस कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। डीएफएससी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि एजेंसी पिछले दो दिनों से केंद्र पर तैनात है, लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार से खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें