फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान उपवास स्थल पपीहा पार्क ना पहुंचे इसके लिए रूट किए डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उपवास स्थल पपीहा पार्क के सामने किसान ना पहुंचे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने यहां के अनेक सड़क मार्ग के रूट डायवर्ट कर दिए। पुलिस ने इन मार्गों पर बैरिकेड लगाकर किसानों के वाहन, बसों व अन्य निजी वाहनों को अन्य रास्तों की ओर भेज दिया। पुलिस का मकसद एक ही था कि कोई भी किसान किसी भी तरह मॉडल टाउन में पपीहा पार्क में न पहुुंचे। हालांकि इसके लिए दूर दराज से आए वाहनों में सवार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस ने रतिया की ओर से फतेहाबाद आने वाली सड़क पर ओवरब्रिज के नीचे बैरिकेड लगा रखे थे। यहां से फतेहाबाद शहर की ओर वाहनों को प्रवेश ना देकर ओवरब्रिज के नीचे से भूना रोड व हांसपुर रोड की ओर से रूट डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि रतिया रोड पर रतिया की ओर से आ रहे किसानों की बैरिकेड के पास खड़ी पुलिस ने झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को बैरिकेड क्रॉस नहीं करने दिया। दूसरी ओर मॉडल टाऊन में पपीहा पार्क के पास किसान ना पहुंचे इसके लिए नेशनल हाइवे के साथ सटे आरके पैलेस पास व दूसरा सीनियर मॉडल की ओर से दो बैरिकेड लगा रखे थे। बीच में भाजपा के नेता उपवास पर थे। यहां के रास्ते से किसी भी वाहन व व्यक्ति को मॉडल टाऊन में नहीं जाने दिया गया। हाइवे से बैरिकेड के पास टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ मार्ग डायवर्ट किया गया, जबकि सीनियर मॉडल स्कूल की ओर मार्ग को डायवर्ट करके नागरिक अस्पताल व एमएम कॉलेज की ओर वाहनों को निकाला गया। हालांकि बैरिकेड पर नारेबाजी कर रहे किसान उपवास पर बैठे भाजपा नेता के उकसाने पर बैरिकेड दूर धकेल अंदर आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें