फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में बेची गई जमीन की राशि न मिलने से मानसिक रूप से परेशान किसान ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया था। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

मामले में सदर पुलिस ने गांव अयाल्की निवासी मृतक सुखबीर सिंह की पत्नी सुमनदीप कौर के बयान पर आरोपी गांव खान मोहम्मद निवासी अमरीक सिंह, बड़ोपल निवासी करण सिंह, रामकुमार और गांव अयाल्की निवासी बिमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में सुमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति सुखबीर सिंह के पास तीन एकड़ पुश्तैनी जमीन थी। 10 कनाल का सौदा 6 मई 2022 को खान मोहम्मद निवासी अमरीक सिंह ने गांव बड़ोपल निवासी कर्ण सिंह, रामकुमार और अयाल्की निवासी बिमला से करवाया था।

जमीन का सौदा 19 लाख 71 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ था। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई और 12 लाख रुपये दिए गए। जमीन के 8 लाख रुपये बकाया रह गए। आरोप है कि कई बार आरोपी कर्ण सिंह, उसके पिता रामकुमार, बिमला देवी व अमरीक सिंह से मांगे गए, लेकिन नहीं दिए गए। महिला ने बताया कि पति सुखबीर सिंह कई दिन से कर्ण सिंह व उसके पिता रामकुमार, बिमला व अमरीक सिंह को बेची गई जमीन के 8 लाख रुपये न देने के कारण तंग व परेशान रहने लगे। इसी वजह से सुबह जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें