फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 100 पौधे लगाकर दी विद्यार्थियों को विदाई

Thu, 20 Feb 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव एमपी रोही में विदाई समारोह के दौरान पौधरोपण करती छात्राएं, साथ हैं प्राचार्य भ
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मोहम्मदपुर रोही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का यादगार बनाने के लिए दोनों कक्षाओं को विद्यार्थियों ने स्कूल में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कक्षा 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने अपने हाथ से विद्यालय में एक-एक पौधा लगाया। पौधरोपण के बाद कक्षा 11वीं तथा इको क्लब की 50 छात्राओं को इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। एक-एक पौधा स्टाफ सदस्यों को गोद दिया गया। पौधरोपण की शुरुआत प्राचार्य व शिक्षाविद भगवाद दत्त ने फाइकस का पौधा लगाकर की।

प्राचार्य भगवान दत्त ने कहा कि 12वींं कक्षा की छात्राओं की विदाई को यादगार, अनुकरणीय व सार्थक बनाने के लिए उनके हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरा-भरा व स्वच्छ प्रागंण बनाना एक बेहतरीन कदम है। जब यह पौधे बड़े पेड़ों में परिवर्तित होंगे तो इन बच्चों को अपने पर गर्व महसूस होगा। भविष्य में भी ये बच्चे प्रकृति संरक्षक बन सकते हैं। कार्यक्रम में 12वीं की ओर से छात्राओं खुशी और मुस्कान ने तथा 11वीं की ओर से रितु और रवीना ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ साहित्यकार व प्रकृति प्रेमी डॉ. ओमप्रकाश कादयान ने इस अभियान को आवश्यक व प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के दो ही अच्छे मौसम होते हैं मधुमास व पावस ऋतु। इसमें भी मधुमास जो फिलहाल चल रहा है, वो सबसे बेहतर समय होता होते हैं।

इस मौके पर स्टाफ सदस्या दीपिका सेठी, कमलेश रानी, सुनीता रानी, शशिबाला, इंदू भारती, मंजू अरोड़ा, संजय ग्रोवर, मेवा सिंह, रणवीर सिंह, अजय पाल, धर्मवीर सिंह, रमेश शास्त्री, डीपीई अशोक कुमार, दिलबाग सिंह, इन्दूबाला, वीना रानी, सुजाता रानी, अनिता रानी, अमित कुमार, सुरेन्द्र सिंह व समाजसेवी हनुमान गोदारा ने भी पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें