फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायत में परिवार को हुक्का-पानी बंद करने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोतर निवासी एक व्यक्ति को गांव की महिला को अपने साथ ले जाने के मामले में बुलाई गई पंचायत में ग्रामीणों ने एक फरमान जारी किया। पंचायत में आरोपियों ने कमरे में बंदकर उसके साथ गालीगलौज की और हुक्का पानी बंद करने की धमकी दी। उसे गांव छोड़ने की धमकी दी गई। डर के मारे वह 26 फरवरी को गांव छोड़कर परिवार सहित अपने ससुराल चला गया। इस मामले में एसपी के आदेश पर सदर पुलिस ने गांव के सरपंच सहित 18 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जांडवाला बागड़ के सोमबीर ने बताया कि उसका भाई विवाहित है और दो बच्चों का बाप है। गांव की ही एक महिला उसके भाई को प्रेमजाल में फंसा कर कहीं ले गई। दोनों पुलिस प्रोटेक्शन हाऊस में भी रहे, तब से कुछ लोग सरपंच को दबाव में लेकर उन पर जबरदस्ती गांव छोड़ने का दबाव बनाने लगे हैं। इस बारे में उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बताया।

इसके बाद 25 फरवरी को सरपंच सहित कुछ लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने के लिए पंचायत बुलाई। वह अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर इस पंचायत में गया। आरोप है कि यहां पर आरोपियों ने पहले उसे कमरे में बंद कर गालीगलौज की और फिर हुक्का पानी बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि उसे शाम तक घर छोड़ने को धमकाया गया। इसके बाद डर के मारे 26 फरवरी को वह परिवार सहित नागपुर में अपने ससुराल चला गया और बाद में एसपी को इसकी शिकायत की। सदर पुलिस ने इस मामले में सोमबीर की शिकायत पर गांव के सरपंच सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें