फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आग बुझाते जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को नहीं मिली मदद, दमकलकर्मी आज से हड़ताल पर

Tue, 07 Apr 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के दमकल विभाग में खड़ी गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले दिनों फरीदाबाद आग पर काबू पाने के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए पुलिसकर्मी और दमकल विभाग के दो कर्मचारियों ने अपनी जान गंवा दी थी। मृतक दमकलकर्मियों के परिवारों को सरकार की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता या मदद नहीं मिली है। इसके विरोध में दमकलकर्मियों के संगठन ने बुधवार और वीरवार को हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दमकल विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रधान सतबीर सहारण ने बताया कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करते हैं लेकिन जब उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो सरकार हाथ खींच लेती है। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मृतक कर्मचारियों के परिजनों को न तो उचित मुआवजा दिया गया है और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने का वादा पूरा किया गया है। इसी अनदेखी के खिलाफ अब जिले के सभी फायर स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।





हड़ताल के दौरान हो सकती है परेशानी

दमकल विभाग की इस हड़ताल के कारण जिले में गेहूं की कटाई के सीजन में आग लगने की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यदि दमकल गाड़ियां स्टेशनों पर ही खड़ी रहीं तो किसी भी आपातकालीन स्थिति में जान-माल का नुकसान हो सकता है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने की मांग है कि सरकार तुरंत मृतक के परिवारों को सम्मानजनक आर्थिक सहायता व सुविधाएं प्रदान करें। ताकि वे हड़ताल पर जाने को मजबूर न हो।
विज्ञापन




:: कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही विभाग की ओर से कोई निर्देश जारी होगा उसे तुरंत लागू किया जाएगा। जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे वे अगले दो दिनों तक अपने-अपने स्टेशनों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


-प्रदीप, सब फायर ऑफिसर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें