ढि़ंगसरा में बाबा मनसागर धाम पर कुश्ती दंगल में जोर अजमार्ईस करते पहलवान। स्त्रोत : संवाद
भट्टू कलां। गांव ढिंगसरा में बाबा मनसागर धाम में मंगलवार को होली पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा मनसागर धाम में माथा टेक कर मन्नतें मांगी।
श्रद्धालुओं ने नमक, बुहारी, खील, पतासे का प्रसाद चढ़ाकर पूजा की। वहीं मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। मेले में आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाबा मनसागर धाम पर हर वर्ष होली व दिवाली पर मेले का आयोजन होता है। इस बार होली पर चंद्रग्रहण के चलते कुछ लोगों ने 2 व कुछ ने 3 मार्च को मनाई। वहीं फाग 4 मार्च को है।
असमंजस के चलते सोमवार को भी कुछ श्रद्धालुओं ने धाम पर पहुंचकर माथा टेका और कुछ लोगों ने मंगलवार को मन्नतें मांगी। इस कारण श्रद्धालु दो दिनों में बंटने से भीड़ कम रही। भीड़ भी कम होने से व्यवस्था ठीक बनी रही। मेले में लोगों ने झूलों का आनंद लिया। वहीं आयोजन कमेटी ने कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया। जिसमें पहलवानों ने जोर अजमाइश की। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया।