फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन बंद, ए स्कैन मशीन खराब

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का नेत्र रोग विभाग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन बंद हो गए हैं। ए स्कैन मशीन खराब होने के चलते अस्पताल में ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं। अस्पताल में रोजाना सात से आठ आंखों के आपरेशन हो रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने मशीन को लेकर डिमांड भेजी है और मंजूरी भी मिल गई है लेकिन अभी पूरी प्रक्रिया होने में समय लग सकता है। ऐसे में अभी जल्द ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

नेत्र विभाग की ए स्कैन मशीन काफी समय से खराब थी और डॉक्टर अपनी निजी मशीन से काम चला रहे थे लेकिन अब वो मशीन भी न होने के कारण आंखों के ऑपरेशन रुक गए हैं। अस्पताल में हर माह 120 से 150 तक मरीजों के ऑपरेशन होते हैं और ओपीडी रोजाना 150 मरीजों तक रहती है।
आंखों के लैंस की जांच करके निर्धारित होता है नंबर
नागरिक अस्पताल में ए स्कैन मशीन के जरिए डॉक्टर मोतियाबिंद आंखों के लैंस की जांच करके नंबर निर्धारित करते है। इसके अलावा आंखों के पर्दे व उसके पीछे की बीमारी का इससे पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल में आंखों की होती है सबसे ज्यादा ओपीडी
नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग में रोजाना 140 से 150 मरीजों की ओपीडी होती है। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टर मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बारे में तय करते है। नेत्र विभाग में फतेहाबाद के अलावा भट्टू, भूना क्षेत्र से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते है लेकिन अब ऑपरेशन बंद होने के चलते मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है।
कोट
अस्पताल के नेत्र विभाग में ए स्कैन मशीन है जो कि काफी समय से खराब है। पहले खुद की मशीन से काम चलाया जा रहा था कि जो कि अब नहीं है। मशीन को लेकर डिमांड भेजी गई थी, मंजूरी मिल गई है। नियम अनुसार जल्द मशीन आ जाएगी और ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें