फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर जताई चिंता

Sun, 04 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी टोहाना की मीटिंग में मौजूद नेता। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
कुलां। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी टोहाना की बैठक में प्रदेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती घटनाओं और कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक शनिवार को कुलां में जिला सचिव कामरेड जगतार सिंह के निवास पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


लोकल कमेटी सचिव मुंशीराम ने कहा कि धर्म के नाम पर फैलाया जा रहा नफरत का माहौल प्रदेश में आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के मौके पर असामाजिक तत्वों ने कई स्थानों पर हिंसा की और जम्मू-कश्मीर से आए प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। कुछ युवकों ने मारपीट की और वंदे मातरम् न बोलने पर धमकियां दी।

मुंशीराम ने चेतावनी दी कि लगातार बढ़ती इस प्रकार की घटनाएं लचर कानून व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों पर हमला दर्शाती हैं। बैठक में जिला सचिव जगतार सिंह, रामकुमार बहबलपुरिया, अमर सिंह तलवाड़ा, केवल सिंह, बलविंद्र सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें