फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर किनारे मिले एक्सपायरी कीटनाशक और हजारों बीज पैकेट डंप करवाए

Fri, 09 Oct 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयों की वीडियोग्राफी करवाते हुए अ​धिकारी :संवाद
विज्ञापन
रतिया। भूना रोड पर नहर किनारे एक्सपायरी कृषि दवाइयां, जहरीले कीटनाशक और विभिन्न फसलों के हजारों बीज पैकेट खुले में फेंके मिलने के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर सल्फास, चूहे मारने की दवा और पेस्टिसाइड सहित कई तरह की सामग्री मिली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दवाइयों के बैच नंबर नोट किए। एसडीएम के निर्देश पर एक्सपायरी दवाइयों को गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें डंप करवा दिया गया। वहीं सामान फेंकने वालों की पहचान के लिए आसपास की सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सुबह सैर पर निकले लोगों ने नहर के आसपास बड़ी मात्रा में कृषि दवाइयां और बीज पड़े देखे तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद कुछ दुकानदारों, कबाड़ बीनने वालों, पशुपालकों और अन्य लोगों ने वहां से सामान उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कई लोग दवाइयां और बीज के पैकैट बोरियों व वाहनों में भरकर ले गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सल्फास और कीटनाशक की बोतलों से प्लास्टिक व एल्युमिनियम निकालने के बाद सामग्री वहीं छोड़ दी। इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई।
-
खंड कृषि अधिकारी संदीप ने लोगों से अपील की कि मौके से उठाई गई किसी भी दवा या बीज का इस्तेमाल न करें। सामग्री में घातक जहर और रसायन हो सकते हैं। इसे बच्चों और पशुओं की पहुंच से दूर रखें। जांच के बाद नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें