फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी, सीटिंग प्लान देखते समय भूले सामाजिक दूरी

विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में परीक्षा देने आई छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले के महाविद्यालयों में बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो गई। कोरोना महामारी के बीच शुरू हुई परीक्षा को लेकर कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा देने आए विद्यार्थियों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद कक्षाओं में भेजा गया, लेकिन कॉलेजों में सीटिंग प्लान देखने को लेकर छात्रों की भीड़ देखी गई। यहां पर छात्रों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर मंगलवार को कॉलेजों ने कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया था। बुधवार को परीक्षा शुरू होने से पहले भी सैनिटाइज करवाया गया। महाविद्यालयों में पहले दिन सुबह और शाम की शिफ्ट में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। एक कक्षा में 20-20 विद्यार्थियों को बिठाया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में सुबह की शिफ्ट में 91 में से 89 छात्राओं तथा शाम की शिफ्ट में 3 में से दो छात्राओं ने परीक्षा दी। जिले के 9 कॉलेजों में परीक्षाएं थी।
रुमाल बांधकर पहुंचे विद्यार्थियों को भेजा वापस
परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाकर आना जरूरी था। लेकिन कॉलेजों में कई विद्यार्थी रूमाल बांधकर पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान विद्यार्थियों को वापस भेज दिया गया। मास्क लगाकर आने वाले विद्यार्थियों को ही एंट्री दी गई। इसके चलते विद्यार्थियों को दुकानों से मास्क खरीदने पड़े।
विज्ञापन

डिफेंस डिग्री कॉलेज में 200 छात्रों ने दी परीक्षा
टोहाना के भूना रोड स्थित डिफेंस डिग्री कॉलेज परिसर में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इस दौरान कॉलेज प्राचार्या सुभाष मानसा ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेशानुसार कोरोना महामारी के बचाव के लिए प्रत्येक विद्यार्थी का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। सेंटर अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह, उप अधीक्षक जसपाल सिंह एवं कॉलेज उपप्राचार्य जसवीर सिंह नैन ने बताया कि अंतिम वर्ष की परीक्षा में लगभग 200 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। एक कक्षा में 20 विद्यार्थियों का बिठाने का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें