फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 25 लाख खर्चने के बाद पार्क घूमने नहीं सब्जियों की खेती के लिए बना

Fri, 16 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना के मॉडल टाउन के वार्ड नंबर 14 में पार्क में उगाई हुई सब्जियांस्त्रोत : पार्षद
विज्ञापन
भूना। देखरेख के अभाव में वार्ड 14 के मॉडल टाउन में स्थिति पार्क बदहाल हो चुका है। पार्क की चहारदीवारी की ईंटें भी गायब हैं। हालात ये है कि पार्क की जमीन में काफी लोगो ने सब्जियां लगाई हुई हैं और कई ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

पार्क में साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शाम ढलते ही पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। नगरपालिका ने पार्क की स्थिति सुधारने के बजाय इनसे मुंह मोड़ दिया है। जबकि पूर्व में क्षेत्रवासी कई बार पार्क की स्थिति सुधारने के लिए नगरपालिका से गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन, देखरेख के अभाव में यह पार्क बदहाल हो चुका हैं।
बच्चों के खेलने व बुजुर्गों के बैठने के लिए शाम के समय अंधेरे से बचाव के लिए लगाया गया स्ट्रीट लाइट टावर भी कई महीनों से खराब पड़ा है। यही नहीं पार्क में लगाए गए कूड़ेदान भी गायब हो चुके हैं। पार्क की बदहाली के कारण बुजुर्गों व बच्चों ने यहां आना भी छोड़ दिया है। बदहाली का मुख्य कारण नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा सुध नहीं लेना है।
विज्ञापन

लाखों खर्च, नहीं सुधरी स्थिति

समाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार,हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि वार्ड 14 स्थित मॉडल टाउन में करोड़ों रुपये की जमीन पार्क के लिए आरक्षित है। कुछ लोगों ने उक्त जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। नगर पालिका के अधिकारियों ने करीब दस साल पहले 25 लाख रुपये खर्च करके चहारदीवारी और स्ट्रीट लाइट टावर लगाकर पार्क की जमीन को कब्जाधारियों से छुटवा ली थी। कुछ समय बाद ही पार्क के आसपास दीवार की ईंटें जगह-जगह से उखाड़ ली गई है और पुन: अतिक्रमण शुरू हो गया है। लाखों खर्च होने के बाद भी पार्क बदहाल पड़ा हुआ है।



पार्क की हो रही है अनदेखी : पार्षद

वार्ड 14 के पार्षद प्रकाश कुमार उर्फ पाशु ने बताया कि उसके वार्ड की चेयरपर्सन और अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। मॉडल टाउन में पार्क और चंदननगर में गलियां बदहाल स्थिति में हैं। नगर पालिका की प्रत्येक बैठक में उपरोक्त समस्या को लेकर एजेंडे में रखने के लिए प्रस्ताव देते आ रहा हैं। मगर उनकी रखी हुई समस्या एजेंडे में तो डाल जाती है, मगर उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। वही शहर के दूसरे कई पार्कों पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।



मामला संज्ञान में आया है हालात देखेंगे : सचिव

नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही भूना नगर पालिका का कार्यभार संभाला है। वार्ड 14 के मॉडल टाउन में पार्क की बदहाल स्थिति से संबंधित उनके संज्ञान में कोई शिकायत नहीं आई। लेकिन अब मौके पर जाकर हालत देखेंगे और पार्क की दशा को सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें