फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लाखों रुपये टैक्स देने के बाद भी पार्क बदहाल, कहां घूमने जाएं सेक्टरवासी

Tue, 17 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सालाना लाखों रुपये टैक्स भरने के बाद भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-तीन के निवासियों को मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। सेक्टर में बने पार्कों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। इस कारण अब सेक्टरवासियों ने तो अब पार्कों में जाना ही बंद कर दिया है।लोग यह सोचकर सेक्टर में मकान बनाते हैं कि उनको वहां पर अच्छे रोड, बिजली-पानी और घूमने के लिए पार्क मिलेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, सबसे अधिक आबादी वाला सेक्टर तीन है, जिसमें 10 से अधिक पार्क बने हुए हैं। इन पार्कों में न तो कोई सुरक्षाकर्मी है और न ही इन पार्कों की सफाई होती है। सेक्टर में पार्कों की समस्या को लेकर कई बार सेक्टरवासी पार्षद से लेकर उच्च अधिकारियों तक बात कर चुके हैं। मगर कोई समाधान नहीं निकला।
गौरतलब है कि सेक्टर-3 में बने पार्कों की देखभाल पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करता था, जिसके बाद ये पार्क नगर परिषद को देखरेख करने के लिए दे दिए गए। नगर परिषद के पास इन पार्कों की देख-रेख करने के लिए कोई कर्मचारी या माली न होने के कारण इन पार्कों को संस्थाओं को गोद दिया गया। कुछ संस्थाओं ने इन पार्कों को बाहर की संस्था को गोद देने पर विरोध किया था। जिस कारण काफी समय से ये पार्क साफ-सफाई को तरस रहे हैं। इन पार्कों में अब कोई भी सैर करने नहीं आता।
विज्ञापन

-
चार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से नगर परिषद करता है भुगतान
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से पार्कों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया जाता है। नगर परिषद प्रशासन संबंधित संस्था को चार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मासिक भुगतान करता है। हर साल इसमें बढ़ोतरी भी की जानी है।
-
सेक्टरवासी खुद के खर्चे पर करवा रहे सफाई
सेक्टर तीन में रहने वाले लोगों ने बताया कि ये पार्क पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की देखरेख में थे, पता नहीं किस कारण से पार्क अब नगर परिषद को सफाई के लिए सौंप दिए गए हैं। जब से ये पार्क नगर परिषद के पास आए हैं, तब से सफाई का बुरा हाल हो गया है। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। आसपास रहने वाले 20 लोगों ने अपने खर्च पर माली बुलाकर सफाई करवाई है। मगर बाकी के पार्कों के हालात अभी भी खराब है।
-
पार्काें की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि जिन सुविधाओं के लिए सेक्टरवासी प्रशासन को टैक्स देते हैं, उनका लाभ उठाया जा सके। नगर परिषद को जल्द से जल्द पार्कों की सफाई करवानी चाहिए।
- अनिल जुनेजा, निवासी, सेक्टर-3
-
मानसून सीजन के चलते पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग गई है और काफी समय से सफाई न होने के कारण पार्कों के हाल बेहाल हैं। पैदल चलने वाला ट्रैक घास उगने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है।
- सुखदेव सिंह, निवासी, सेक्टर-3

सेक्टर में रहने वाले कुछ लोगों ने अपने खर्चे पर ही पार्क की सफाई करवाई है। प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल रहा, प्रशासन को जल्द यहां पर सफाई करवानी चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
- एडवोकेट सुरेंद्र नैन, निवासी, सेक्टर-3


सुबह व शाम के समय काफी महिलाएं पार्क में घूमने आती थी, लेकिन पार्कों में काफी गंदगी फैल चुकी है। काफी समय से पार्कों की साफ-सफाई नहीं हुई है। पार्षद को भी काफी बार साफ-सफाई करवाने के लिए बोला है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- संतोष रानी, निवासी, सेक्टर-3


:: पार्कों की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन काम कर रहा है। सेक्टरों में भी सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किए हैं। भविष्य में और सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-दुड़ाराम, निवर्तमान विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें