फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में जख्मी होने के बाद भी वृद्धा ने हमलावर का किया पीछा

विज्ञापन
घायल तीजोदेवी को एंबुलेंस से भूना से हिसार ले जाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। पुलिस स्टेशन के समीप दिनदहाड़े वार्ड नंबर-तीन में साहसी वृद्ध महिला तीजो देवी (75) हमले में जख्मी होने के बाद भी हमलावर का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों ने वृद्ध महिला को सीेएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन वृद्धा को हिसार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक थाना वाली गली के पीछे सीडीपीओ कार्यालय के नजदीक तीजो देवी अपनी पौत्री सपना (14) के साथ अकेली घर पर थी। वृद्ध महिला घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोई हुई थी। उसकी पोती घर के कमरे में सो रही थी। वृद्धा का छोटा बेटा दरिया सिंह व पुत्रवधू सुनीता खेत में गए हुए थे।
रविवार की दोपहर अचानक एक युवक ने वृद्ध महिला के गले में हमला कर दिया। हमले के दौरान नुकीला सुआ वृद्धा के गले के बीच घुस गया। महिला ने गले से सुआ को निकालकर हमलावर का पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हमलावर साइकिल से फरार हो गया। इस बीच वृद्ध महिला के कपड़े खून से लथपथ हो गए और पीड़ा से चीखने लगी। चीखपुकार मचने पर पड़ोसियों ने वृद्ध महिला तीजो देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने गले में घाव अधिक होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीसीटीवी से हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस
आसपास कहीं नहीं लगा है सीसीटीवी कैमरा
वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किस इरादे से किया गया है इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरा कहीं भी नहीं है। हालांकि पुलिस दूसरी सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमलावर की पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस की टीम हिसार में वृद्ध महिला के बयान लेने गई हुई है। वृद्ध महिला फिलहाल बयान देने लायक स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हमलावर की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है, जबकि दूसरी सड़कों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष भूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें