फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु संयंत्र को पर्यावरण मंजूरी मामले सुनवाई 25 अप्रैल को

Sun, 23 Mar 2014 12:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले के गोरखपुर गांव में बनने वाले परमाणु संयंत्र को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हाल ही में दी गई पर्यावरण मंजूरी के खिलाफ  दायर याचिका पर राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्युनल में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

ट्रिब्युनल के न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली मुख्य बेंच ने इसकी सुनवाई की। जिसके बाद बेंच ने अगली सुनवाई की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की है।
विज्ञापन


        जीव रक्षा बिश्नोई सभा के सदस्य याचिकाकर्ता विनोद कड़वासरा ने बताया कि सुनवाई में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ  से वकील विवेक चीब व आशीफ  अहमद न्यूक्लियर पॉवर कारपोरेशन ऑफ  इंडिया की तरफ  से वकील सुमित गोयल मुख्य वन्य जीव संरक्षक हरियाणा क्षेत्रिय निदेशक नॉर्थ जोन पर्यावरण एवं वन मंत्रालय व सचिव सिंचाई विभाग हरियाणा सरकार की तरफ  से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा व वकील विनीत मलिक पेश हुए। सभी प्रतिवादी नोटिस का जवाब नहीं दे पाए और इसके लिए समय मांगा।


        एनपीसीआईएल ने खंडपीठ को बताया कि अभी तक उन्हें वन्य जीव दृष्टिकोण से मंजूरी नहीं मिली है और वन्य जीव संरक्षण योजना भी प्रमाणित होनी बाकी है, इसलिए वे अभी कोई निर्माण कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन


ट्रिब्युनल की पांच सदस्यीय खंडपीठ के अध्यक्ष जस्टिस स्वतंत्र कुमार न्यायमूर्ति यूडी साल्वी, न्यायिक सदस्य डॉ देवेंद्र कुमार अग्रवाल, विशेषज्ञ सदस्य श्री विक्रम सिंह साजवान. विशेषज्ञ सदस्य डॉ आर सी त्रिवेदी, विशेषज्ञ सदस्य ने दो सप्ताह का समय देते हुए प्रतिवादियों को याचिकाकर्ता के वकील को जवाब देने के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें