फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिन में खिल खिलाती धूप का आनंद , रात होने पर बढ़ रही ठिठुरन

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव शेखुपुर दड़ौली में अलाव तापते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और दिन में गरमाहट और रात को ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है। रात को ठंड महसूस हो रही है और दिन में खिल खिलाती धूप लोगों को राहत दे रही है। रात का पारा तो अब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बदले मौसम के कारण सर्दी-जुकाम व बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। बता दें कि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

फतेेेहाबाद में आसमान साफ रहने के कारण से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच था। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री व रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर धूप खिलने से जहां लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, वहीं सूर्यास्त होते ही पारा कम होने लगता है और लोगों में ठिठुरन बढ़ने लग जाती है। ऐसे में चिकित्सकों की राय है कि बदलते मौसम में सावधानियां व सतर्कता नही बरते जाने पर लोग सर्दी, खांसी, नजला और बुखार व बदन में अकड़न सहित अन्य मौसमी बीमारी से लोग बीमार हो सकते हैं।
कोट
आए दिन सामान्य सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या देखी जा रही है। हाल के दिनों ने डेंगू के मरीज भी जिले में मिल रहे हैं। इससे बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष टुटेजा, चिकित्सक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम तीन दिसंबर तक परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दो व तीन दिसंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हवाओं में बदलाव संभावित है। इस दौरान हवाओं में बदलाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

-मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें