फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण की मार से सिकुड़ा साझा बाजार

Mon, 06 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की कार पार्किग में बनीं साझा बाजार की दुकानें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर मल्टीपर्पज में चल रहे साझा बाजार की महिला दुकानदार इन दिनों दुकान के सामने अतिक्रमण की समस्या से परेशान हैं। नगर परिषद के अधिकारी जानकर भी अनजान बन रहे है। इससे महिलाओं का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

साझा बाजार दुकानदार महिला दुकानदार सुमित्रा और राज रानी आदि ने बताया कि उन्होंने अपना रोजगार स्थापित करने के लिए कार पार्किंग में 6 दुकानों की जगह ली है लेकिन नगर परिषद के कर्मचारियों व कार पार्किंग ठेकेदार ने खुद ही उनकी दुकानों के ठीक बाहर रेहड़ियां लगवा दी हैं। इससे अतिक्रमण इतना अधिक हो गया है कि ग्राहकों के लिए उनकी दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे उनकी बिक्री तेजी से गिरी है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन के इस कदम से उनके व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। साझा बाजार की दुकानदार महिलाएं इसी आय पर निर्भर हैं।
दुकानदारों ने नगर परिषद से मांग की है कि अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि साझा बाजार की महिलाएं बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय चला सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। महिला दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह उनको अपनी दुकानें बंद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें