फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिवानी सीआईए और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Mon, 08 Sep 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव दरियापुर और करनौली के बीच हुई मुठभेड़ में घायल आरोपी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। सिरसा रोड पर रविवार देर रात को गांव दरियापुर और करनौली के बीच भिवानी सीआईए पुलिस की भिवानी कोर्ट में फायरिंग आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस की ओर से भी क्रॉस फायरिंग की गई। इससे आरोपी रोहित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे काबू करके पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सोमवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आरोपी रोहित सिरसा के गांव रंगड़ीखेड़ा का निवासी है। वह फिलहाल सिरसा शहर में ही प्रीत नगर में रह रहा था। मामले के मुताबिक भिवानी सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रोहित फतेहाबाद के पास के किसी क्षेत्र में है। इस पर भिवानी सीआईए के रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची तो आरोपी रोड किनारे खड़ा था। वह वहां से भागने के लिए किसी गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था। उसी समय पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। सदर थाना के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीआईए भिवानी के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें