फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप गृहकर शाखा के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, कामकाज ठप

विज्ञापन
नगर परिषद में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए नप कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल व कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल के व्यवहार से खफा होकर नप के ग्रुप सी और डी के कर्मचारी बुधवार को सामूहिक अवकाश पर चले गए। इसके चलते नप में गृहकर शाखा और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कामकाज ठप रहा। आरोप था कि एनडीसी फाइल पास करवाने के लिए कर्मचारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल के खिलाफ नप के कार्यकारी अभियंता और कार्यकारी अधिकारी को शिकायत देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने से बुधवार सुबह कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। नप कर्मचारी नेताओं के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल नप प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का खासमखास है। वहीं इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल ने भी नप कर्मचारियों पर आरोप लगाए थे और कहा था कि प्रॉपर्टी आईडी के लिए चक्कर कटवाए जा रहे और भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं इस मामले में कर्मचारियों की वीरवार सुबह पंचायत होनी है। कर्मचारी नेताओं के मुताबिक अगर माफी नहीं मांगी जाती है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
जब तक माफी नहीं मांगी जाती कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे
इस संबंध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के उप प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक मित्तल के साथ नप कर्मचारियों का विवाद हुआ था, इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है और प्रॉपर्टी आईडी और गृहकर शाखा से संबंधित कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। बुधवार शाम को पंचायत के लिए विधायक दुड़ाराम के प्रतिष्ठान पर बुलाया गया था, कर्मचारी वहां गए लेकिन विधायक नहीं मिले। इसके अलावा प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने डीलर अशोक मित्तल को फोन किया लेकिन नहीं उठाया गया। सुबह साढ़े 10 बजे पंचायत होगी। जब तक माफी नहीं मांगी जाती है तब तक संबंधित कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बुधवार को होने वाली पंचायत के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कर्मचारियों का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। सुबह थोड़ी देर के लिए कामकाज ठप रखा था, उसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे। ऐसी कोई बात नहीं है।
-राजकुमार, प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के पीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें