फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पर्ची कटवा रहे बुजुर्ग से पर्स छीनकर भागा नशेड़ी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पर्स छीनकर भागे युवक को पकड़कर पुलिस चौकी ले जाते हुए लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर को एक ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवा रहे बुजुर्ग से एक युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग युवक के पीछे भागे तो उसने रास्ते में ही पर्स फेंक दिया। लोगों ने पीछा करके युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव भूंदड़ा निवासी गुरमुख सिंह ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पची कटवा रहा था। इस दौरान एक युवक आया और उसने पर्स छीन लिया। बुजुर्ग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास खड़े लोग युवक के पीछे भागे तो उसने पर्स फेंक दिया और दीवार कूदने का प्रयास किया लेकिन पकड़ा गया। इसके बाद युवक को पकड़कर लोग अस्पताल पुलिस चौकी में ले गए। पर्स छीनने वाला युवक अस्पताल के नशा मुक्ति में दाखिल रह चुका है। जब युवक को लोगों ने पकड़ा तो वह लोगों को धमकी देता रहा कि वह एचआईवी और टीबी का मरीज है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक पहले नशे मुक्ति केंद्र में दाखिल रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें