फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडीसी, बैलेट पेपर से वोट डाल सकेंगे पोलिंग कार्य में लगे कर्मचारी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि चुनाव के सफल आयोजन में पोलिंग पार्टी के अधिकारियों और कर्मचारियों का अहम योगदान होता है, साथ ही निष्पक्ष चुनाव करवाना पोलिंग पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी होती है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया से रतिया क्षेत्र के जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी एमएम कॉलेज में बुधवार को होने वाली रिहर्सल में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। चुनाव प्रक्रिया बहुत सरल है लेकिन इसके लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात कर्मियों जिनकी वोट सिरसा में बनी है, वो इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) और दूसरे सिरसा न होकर अन्य क्षेत्र के सिरसा में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि ईडीसी के लिए 12ए फॉर्म भरना होगा और बैलेट पेपर प्राप्त करने के लिए 12 नंबर फॉर्म आवश्यक रहेगा। ईडीसी के माध्यम से पोलिंग कार्य ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मियों से ईडीसी व पोस्ट बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें