फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार घंटे रही बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू रोड पर विद्युत निगम के 33 केवी सब स्टेशन में वीरवार रात को केबल बॉक्स फटने से पूरे शहर में करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिजली बंद होने से गर्मी के मारे लोगों का जीन मुहाल हो गया। रह रह कर निगम के कार्यालय में फोन से बिजली आने की जानकारी लेने के लिए फोन मिला रहे थे तो निगम के फोन भी बंद मिले। हालांकि इस संदर्भ में एसडीओ अंकित कुमार ने सोशल मीडिया पर तकनीकी खराबी होने की जानकारी डलवा दी थी लेकिन गर्मी व उमस इतनी थी कि बात लोगों के सहन से बाहर हो गई। उधर शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रियल फीडर पर काम करने के चलते निगम ने सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रखी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस के कारण यहां का तापमान बढ़ा हुआ है। इससे पूर्व बारिश ना होने व बाद में ज्यादा बारिश होने से यहां उमस भी बढ़ गई और अब तापमान बढ़ने से उमस का सा वातावरण है। वीरवार को यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते बिजली की डिमांड भी बढ़ी हुई है। वीरवार रात को 33 केवी सब स्टेशन बिजली के दबाव से ओवरलोड हो गया। सब स्टेशन जैसे ही ओवर लोड हुआ तो वहां केबल बॉक्स फट गया। यह फाल्ट करीब साढ़े 8 बजे आया। निगम के कर्मचारी केबल बॉक्स की केबल जोड़ने में लगे तो साढ़े 12 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इस दौरान शहर के सभी बाजार कालोनियां में बिजली ठप्प रही। लोगों का सोना मुहाल हो गया। लोग जागकर कालोनियों में घूमते रहे और निगम के कर्मचारियों ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। हालांकि इससे पूर्व एसडीओ अंकित कुमार ने सोशल मीडिया पर तकनीकी खराबी के बारे में पोस्ट डाल दी थी लेकिन ज्यादातर लोग सोशल मीडिया से जानकारी नहीं ले सके जिस कारण निगम के कार्यालय में भी फोन बजते रहे। एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि करीब सवा 12 बजे फाल्ट को ठीक करके बिजली बहाल कर दी गई। खास बात यह रही कि हिसार रोड पर स्थित हुडा, सोमा व अल्फा कालोनी में बिजली आपूर्ति ठप्प रही। हालांकि यहां कि बिजली हुडा के 33 केवी सब स्टेशन से जुड़ी हुई है। पता चला है कि हुडा 33 केवी सब स्टेशन की सप्लाई भी फतेहाबाद 33 केवी सब स्टेशन से होती है। जिस कारण वहां भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। इस बीच शुक्रवार सुबह भट्टू रोड, इंडस्ट्रियल एरिया फीडर पर पोल बदलने के काम के चलते यहां अनाज मंडी, अग्रवाल कालोनी व भट्टू रोड की बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे बंद कर दी गई। जो शाम 6 बजे बहाल हो पाई। एसडीओ ने बताया कि यहां पोल पुराने हो चुके थे जिन्हें बदला जाना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें