फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायती भूमि पर होगा बिजली उपकेंद्र का निर्माण, उपभोक्ता को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

विज्ञापन
यहां बनेगा बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू-फतेहाबाद रोड पर गांव मेहूवाला की दो एकड़ पंचायती भूमि पर बिजली निगम उपकेंद्र बनाएगा। इससे गांव मेहूवाला में लगे करीब 20 से उद्योगों और करीब 7000 हजार की आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


उपकेंद्र बनने से कम वोल्टेज बिजली समस्या से भी निजात मिलने की संभावना है। इस बारे में ग्राम पंचायत और बिजली निगम के बीच सहमति बन गई है। इसकी जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस बारे में उद्योगपति लंबे समय से मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बिजली न होने की स्थिति में उनको जनरेटर चलाने पड़ रहे थे। जिससे उनकी लागत बढ़ रही थी।



-

उपकेंद्र बनने यह होगा फायदा



उपकेंद्र शुरू होने के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी कम वोल्टेज की कमी से राहत मिलेगी। उपकेंद्र बनने से बिजली लाइनों की लंबाई भी कम होगी और फॉल्ट आने पर उसका पता लगाना भी आसान होग। इन उपकेंद्रों से दूर-दराज की ढाणियों तक भी बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। वहीं तकनीकी खराबी होने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति नहीं काटनी होगी। प्रदेश सरकार ने जगमग योजना के तहत प्रत्येक गांव और ढाणी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की योजना के तहत निर्णय लिया है इनके बनने से इसे पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


:: फतेहाबाद भट्टू रोड पर 9 एकड़ पंचायती भूमि पर झाड़ियां उगी हुई है। इस भूमि में से 2 एकड़ भूमि को बिजली निगम को उपकेंद्र बनाने के लिए दी गई है। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-राकेश लोयल सरपंच प्रतिनिधि, गांव मेहूवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें