फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम की वेबसाइट ठप, बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लगी भीड़

Tue, 24 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बिजली निगम के कार्यालय में बिल जमा करवाते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले दो दिनों से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की आधिकारिक वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी से उपभोक्ताओं और निगम कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप होने के कारण मंगलवार को शहर के बिजली कार्यालय में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को भी शहीदी दिवस पर छुट्टी होने के बावजूद बिल काउंटर खुले रखे गए थे। वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण काम करने में देरी रही। जो काम चंद सेकंड्स में कंप्यूटर के जरिए हो जाते थे उनके लिए अब रजिस्ट्रार का सहारा लिया जा रहा है। बिल जमा करने से लेकर नए कनेक्शन की फाइलों तक का रिकॉर्ड कर्मचारी हाथ से दर्ज कर रहे हैं। वही सर्वर डाउन होने की वजह से डेटा अपडेट नहीं हो पा रहा है।

बिजली निगम कार्यालय के बिल काउंटर पर तैनात भूतपूर्व सैनिक कैप्टन राकेश ढाका और सूबेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। वेबसाइट बंद होने से उपभोक्ता का पीछे का रिकॉर्ड नहीं जांचा जा रहा है। पहले ऑफलाइन रिकॉर्ड जमा करना पड़ता है व उसके बाद जब वेबसाइट चलेगी तो फिर से कंप्यूटर पर रिकॉर्ड दर्ज करना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये काम हो रहे प्रभावित
बिजली निगम की वेबसाइट बंद होने से मोबाइल फोन एप और पोर्टल के माध्यम से पेमेंट नहीं हो पा रही है। इसके अलावा नए बिजली मीटर के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा है। ऐसे में मजबूरन कंप्यूटर के बजाय पुराने रजिस्ट्रार प्रणाली का उपयोग हो रहा है जिसमें समय अधिक लग रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सोमवार की छुट्टी के दिन भी कैश काउंटर खोले गए ताकि लोग जुर्माने से बच सकें।

ऑनलाइन बिल भरने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन वेबसाइट खुल ही नहीं रही। मंगलवार यहां आया तो पता चला कि लाइन में लगना पड़ेगा। पिछले दो दिन से बिजली निगम की वेबसाइट ठीक नहीं हो पा रही।
- अनिल कुमार, उपभोक्ता।

खेती का काम छोड़कर बिल भरने के लिए निगम कार्यालय आया हूं। धूप में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अगर वेबसाइट नहीं चल रही है तो कम से कम काउंटरों की संख्या तो बढ़ानी चाहिए थी।
- गुरदीप सिंह, उपभोक्ता।

ऑनलाइन एप और पोर्टल से बिजली बिल की पेमेंट नहीं हो पा रही है। नए मीटर के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा। कंप्यूटर के बजाय पुराने रजिस्ट्रार प्रणाली का उपयोग हो रहा है।
- साहिल कुमार, उपभोक्ता
:: सर्वर में आई तकनीकी के कारण एप और साइट चल नहीं रही है। आईटी टीम इसे ठीक करने में जुटी है। उम्मीद है कि जल्द ही तकनीकी दिक्कत दूर कर ली जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर अपना बिल जमा करवा दें।
-रविंद्र, सीटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।

शहर के बिजली निगम के कार्यालय में बिल जमा करवाते उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें